No products in the cart.
Andrew Bowe
Support Staff
दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान उपलब्ध ना हो।दुनिया में ऐसी कोई बीमारी नहीं, जिसका इलाज उपलब्ध ना हो। सिर्फ जरूरत है, अपने अंदर के डॉक्टर को जगाने की। और इस अंदर के डॉक्टर को जगाने के लिए जरूरत है संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली की
इस संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के प्रणेता है – डॉ. अमित राठी सर
दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान उपलब्ध ना हो।दुनिया में ऐसी कोई बीमारी नहीं, जिसका इलाज उपलब्ध ना हो। सिर्फ जरूरत है, अपने अंदर के डॉक्टर को जगाने की। और इस अंदर के डॉक्टर को जगाने के लिए जरूरत है संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली की
हेल्थी लाईफस्टाईल फाउंडेशन
हेल्थी लाइफस्टाइल फाउंडेशन, यह इचलकरंजी में स्थित हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन है। इस संस्था का उद्देश्य है ‘स्वस्थ समाज निर्माण’। इस संस्था की स्थापना डॉ. अमित राठी सर द्वारा २०१४ में की गई फाउंडेशन द्वारा डॉ. अमित राठी सर के ज्ञान को समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाता है।
फाउडेशन का हर सदस्य, सभी के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य की शुभकामना रखता है। इस शुभकामना का आदान-प्रदान, फाउंडेशन में ‘हेल्थी लाईफ’ कहकर किया जाता है।
सिर्फ “बीमारी ठीक करना” लक्ष्य नहीं है। “स्वास्थ्य कायम रखने की कला भी सीखें।
डॉ. अमित राठी सर के इस ब्रीदवाक्य को ध्यान में रखते हुए, फाउंडेशन कार्य कर रहा है। सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित ना रहते हुए, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्राप्त हो. इसलिए फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली, हील यूअर लाइफ, स्वस्थ आहार स्वस्थ परिवार, हेल्थ लाइब्रेरी, हेल्थ एप्लीकेशन, जैसी अलग-अलग स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बनाई गई है।
बीमारी होने से पहले ही, उसकी जरूरी जानकारी मिलने के लिए, ‘निर्वाण’, इस प्राण ऊर्जा परीक्षण एवं हीलिंग सेंटर का निर्माण, फाउंडेशन द्वारा किया गया है। इस सेंटर में, दुनिया के सबसे आधुनिक उपकरण जैसे बायो-वेल, नाहीतरंगिणी आदि. सभी के लिए उपलब्ध किए गए हैं। इन उपकरणों द्वारा प्राण ऊर्जा का परीक्षण करके, आज हमारे जीवनशैली में कौन से बदलाव करने जरूरी है, तथा आगे होने वाली बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है, इसका मार्गदर्शन डॉ अमित राठी सर द्वारा दिया जाता है।
इचलकरंजी में, हेल्थी लाईफस्टाईल फाउंडेशन का कार्य २०१९ से शुरू हुआ। फाउंडेशन के पहले सेंटर का उद्घाटन, इचलकरंजी में सितंबर २०२० में किया गया। स्वस्थ समाज निर्माण की शुरुआत, ‘स्वस्थ इचलकरंजी से करने के लिए यह फाउंडेशन सेंटर प्रतिबद्ध है।
संस्थापक – डॉ. अमित राठी सर दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं, जिसका समाधान उपलब्ध ना हो।
२०१३ में योग में MD करने के बाद, वह मधुमेह मुक्त भारत अभियान के तीन साल तक राष्ट्रीय संयोजक थे। उन्होंने पूरे भारत में हजारों लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन दिया।
इस भारत यात्रा के दौरान उन्होंने जाना कि बीमारी समस्या है ही नहीं, ‘बीमार मानसिकता’ असली समस्या हैं। लोग बीमार होने तक स्वास्थ्य के लिए काम नहीं करते। यही बीमार होने तक राह देखने की मानसिकता, लोगों को बीमार करती है।
वर्तमान की पूरी मेडिकल व्यवस्था भी सिर्फ बीमारी को ठीक करने पर कार्य कर रही है। इसलिए स्वास्थ्य कायम रखने की कला सीखने के लिए कोई व्यवस्था बनाई जाए, इसकी जरूरत उन्होंने महसूस की। यह ध्यान में रखते हुए डॉ. अमित राठी सर ने, पंचकोश पर आधारित संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण किया। इस प्रणाली में, डॉ. अमित राठी सर बहुत ही आसान शब्दों में, संपूर्ण स्वास्थ्य के गहरे रहस्य उजागर करते हैं। उनके ज्ञान से आज तक हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। इस प्रणाली का लाभ सभी लें पाए, इसलिए उन्होंने २०१४ में, हेल्थी लाईफस्टाईल फाउंडेशन की स्थापना की। इस फाउंडेशन द्वारा स्वस्थ समाज निर्माण के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं का निर्माण किया जा रहा है।
डॉ. अमित राठी सर के मार्गदर्शन में, इस फाउंडेशन द्वारा ‘संपूर्ण स्वास्थ्य क्रांति’ की नींव रखी जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur notted adipisicing elit sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et simply free text dolore magna aliqua lonm andhn.